अधिकारियों की लाचारी के चलते पेयजल समूह लखनपुर का संचालन ठप्प

सप्ताह भर से पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद कर रहे लोग, अधिकारी मौन

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। मेजा के लखनपुर स्थित पेयजल समूह के अवर अभियंता की लाचारी के कारण पिछले एक सप्ताह से सप्लाई बंद है। सप्लाई बंद होने के कारण मेजा रोड मुख्य बाजार सहित आसपास के गांव के लोगों को पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। 


मेजा रोड निवासी व्यापारी राजाराम गुप्ता का कहना है कि पीने के पानी की सप्लाई पिछले एक सप्ताह से बंद है। ऐसे में पूरे मेजा रोड बाजार में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसी प्रकार से पटेल नगर के गुड्डू सहित आधा दर्जन लोगों ने पीने के पानी को लेकर अपनी व्यथा बताई है। 


सप्लाई बंद है आप लोग सोच रहे होंगे कि जल निगम में कोई तकनीकी खराबी होगी। लेकिन मजे की बात है कि ऐसा कुछ नहीं है। अधिकारियों की लचर व्यवस्था के कारण समूह का संचालन बंद है। 


पेयजल समूह पर तैनात अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि पुराने ऑपरेटर के बदले नए ऑपरेटर को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में पुराने ऑपरेटर का मानदेय बकाया है, जिस कारण वह नए ऑपरेटर को जल निगम की चाबी नहीं दे रहा है। जिस कारण सप्लाई बंद है। बरहाल ऑपरेटर से बातचीत चल रही है जल्द ही सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।


अब आप ही बताइए अवर अभियंता की लाचारी के कारण सैकड़ो परिवारों को पीने के पानी के लिए हैरान एवं परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों का अपने मातहत पर ही कोई दबाव नहीं है। मात्र ऑपरेटर की समस्या के चलते एक सप्ताह से सप्लाई बंद है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप