वीरेंद्र निषाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सह कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर समर्थकों ने दी बधाई

राजेश गौड़ बाबा (चीफ एडिटर) मानस न्यूज

प्रयागराज, मेजा। निषाद राज पार्टी ने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर प्रयागराज में बड़ा फेर बदल किया है। मेजा विधानसभा क्षेत्र के बलुहा,समहन गांव निवासी वीरेंद्र निषाद को निषाद राज पार्टी से इलाहाबाद का सह कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद वीरेंद्र निषाद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।

वीरेंद्र निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन या पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। निषाद राज पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की दम पर यह गौरव हासिल किया है। इसका श्रेय पार्टी के जुझारू, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सभी एक जुट होकर आगामी उपचुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद के हाथों को मजबूत करने में एक जुट होकर सहयोग करें।


मेजा मांडा में इस अवसर पर मैंना लाल (प्रधान), विजय निषाद, रूपेश प्रधान, विनय, विंध्यवासिनी, चटक लाल, उमाकांत, बंटी, लल्ला निषाद, सुनील, रमाशंकर, दुर्गेश, कैलाश चौधरी,शिवनाथ, राहुल,शिव कैलाश, प्रदीप,विजय बहादुर, विकास,विनय, सुभाष,लाल बिंद ,कमल नारायण बिंद सहित आदि लोग उपस्थित रहे और वीरेंद्र निषाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र निषाद की नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप