कमर्चारी से मारपीट, पुलिस से शिकायत

मांडा में तैनात सरकारी मुलाजिम से मारपीट, पुलिस से शिकायत

मानस न्यूज

प्रयागराज। मांडा थान क्षेत्र के बरहा कला गांव में तैनात सरकारी कर्मचारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

मेजा थाना क्षेत्र के बिसहिजन गांव निवासी विजय कुमार मांडा के बरहा कला ग्राम पंचायत में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह बहेलिया पुर बस्ती के सड़क पर बरसात का गंदा पानी जमा था। सड़क पर जमा पानी के निकासी के लिए नाली की खोदाई की। जिसपर एक युवक द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद गुरुवार को पुनः युवक द्वारा विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित कर्मी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप