मेजा में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मानस न्यूज (चीफ एडिटर) रवि गुप्ता, राहुल यादव, कैलाश विश्वकर्मा की संयुक्त रिपोर्ट-

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के आकोढ़ा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दिनेश पटेल उर्फ छोटू (45) के रूप में हुई है, जो डाडी मेजा प्रयागराज का निवासी था।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह शौच के लिए निकले तो एचपी पेट्रोल पंप के सामने युवक का शव पड़ा देखा। बगल में प्लेटिना बाइक भी गिरी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत पीआरबी 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के भाई राजू ने बताया कि दिनेश रविवार शाम तकरीबन 4 बजे ससुराल उरुवा चपरतला गया था। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डन के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जेवनिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप