मांडा में बड़ी कार्रवाई: उपखंड अधिकारी विद्युत ध्रुव कुमार निलंबित

मांडा में बड़ी कार्रवाई: उपखंड अधिकारी विद्युत ध्रुव कुमार निलंबित

*मानस न्यूज (चीफ एडिटर) राहुल यादव*

मांडा। 02 सितंबर 2024 को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने मांडा उपखंड अधिकारी ध्रुव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अपने विभागीय कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में घोर शिथिलता बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने का आरोप है।

एसडीओ ध्रुव कुमार सिंह पर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्तता से बचाव हेतु प्रिवेन्टिव मेन्टीनेन्स का कार्य में शिथिलता, पीटीडब्ल्यू पोर्टल पर बियॉण्ड टाइम पेन्डेन्सी दूर करने में लापरवाही, असिस्ट बिलिंग/ओसीआर बिलिंग के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।

एसडीओ ध्रुव कुमार सिंह को मुख्य अभियन्ता कार्यालय वाराणसी से सम्बद्ध किया गया है। कार्मिक एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि यह निलम्बन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नियमों के तहत किया गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप