लालगंज में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत, परिजनों में कोहराम

मानस न्यूज 

प्रयागराज। थाना क्षेत्र के लालगंज चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अधिवक्ता मनीष मारुति मिश्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से लौटते समय हादसे का शिकार हुए।

मनीष मारुति मिश्र (35) मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ के निवासी थे और कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। रविवार को वह रायबरेली जिले के पारी थाना सलवन स्थित अपनी ससुराल गए थे। सोमवार सुबह लौटते समय करीब दस बजे हादसा हुआ।

हादसे की जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके घर पहुंच गए। मनीष मारुति मिश्र पूर्व छात्रनेता भी थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप