प्रयागराज में चलती सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर फेंकने वाले हुए गिरफ्तार

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 


प्रयागराज। आनंद बिहार से बरौनी (बिहार) जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर प्रयागराज में पथराव के मामले में रेलवे पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट कर लिया। ट्रेन नंबर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर प्रयागराज के रहने वाले मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू ने चलाया था।


अब शमीम को पुलिस ने अरेस्ट किया तो प्रयागराज के आउटर, ब्रिजों के आसपास चलती ट्रेनों में पथराव के कई मामलों से पर्दा उठने लगा। शमीम ने कबूल किया कि वह और उसके साथी कई चिह्नित जगहों पर चलती ट्रेन पर पत्थर मारते हैं ताकि यात्रियों के हाथ से मोबाइल या फिर अन्य सामान गिर जाए।


ट्रेन स्पीड में होती है, ऐसे में यात्रियों का सामान गिरने पर यह युवक उसे लेकर निकल भागते हैं। असल में प्रयागराज में पटरी पर दौड़ती ट्रेनों पर लगातार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहीं हैं। इन पत्थरबाजों के लिए कई मुफीद स्पॉट हैं।


यहां चलती ट्रेनों पर यात्रियों के पत्थर फेंक मोबाइल लूटने की घटनाएं तो होती ही हैं, साथ ही पुल की वजह से ट्रेन की स्पीड कम कर दी जाती है, ऐसे में बदमाश किस्म के युवक यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनकर भी भाग जाते हैं।


किन किन रेलवे ट्रैक पर यात्री निशाने पर 


नैनी ब्रिज के आसपास के अलावा शहर के कई इलाके हैं जहां से आबादी के बीच ट्रेनें गुजरती हैं और वारदात होती रहती हैं। इसमें साउथ मलाका, नार्थ मलाका, सोहबतियाबाग, मोहत्सिमगंज, आरोरा बाबा की बगिया, छिवकी, नैनी, रामबाग और प्रयाग के आसपास के इलाके ऐसे हैं जहां कई युवक इस तरह की वारदात अंजाम देते हैं।


ये तो शहरी इलाके हैं इसके अलावा कौशांबी लेकर प्रयागराज तक कई ऐसे गांव हैं जहां रेलवे लाइन पर योजना बनाकर युवकों की टोली पत्थर चलाकर सामान गिराने की कोशिश करती है। जीआरपी-आरपीएफ के साथ रेलवे की टीमें जागरूकता, पहचान के लिए घूमती हैं लेकिन कार्रवाई न के बराबर होती है।


जानिये कौन है सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर चलाने वाला


इंस्पेक्टर जीआरपी राजीव रंजन ने मो. शमीम उर्फ गोलू पुत्र मो. नफीस को अरेस्ट किया है। इसकी उम्र 27 साल के करीब है। यह मयूर रोड राजापुर उचवागढ़ी थाना कैंट का रहने वाला है। इसे गउघाट रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया।


शमीम ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह और उसके साथी ट्रेनों में उन यात्रियों पर पत्थर फेंकते हैं जो गेट पर खड़े होते हैं या फिर बैठे होते हैं। कई बार ट्रेनें आउटरों पर रुक जाती हैं तो उन यात्रियों को पत्थर मारते हैं जो सामान लेकर ट्रेन में चढ़ते होते हैं। ऐसे में ट्रेन की स्पीड बढ़ जाती है तो सामान गिर जाता है।


सुजीत नाम का यात्री हुआ था जख्मी


प्रयागराज से मिर्जापुर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने पर यात्री सुजीत कुमार जख्मी हुआ था। उसके होंठ कट गए थे, दांत टूट गया था। मिर्जापुर ट्रेन पहुंचने पर इलाज किया गया था। सुजीत बेगूसरांय का रहने वाला था। वह एस-3 बोगी के गेट पर था तभी पत्थर लगा था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप