मांडा में तीन शिक्षक मिले गैरहाजिर, एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने रोका वेतन

मांडा में तीन शिक्षक मिले गैरहाजिर, एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने रोका वेतन

*मानस न्यूज*

मांडा। एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय की सख्ती से शिक्षकों की अनुपस्थिति पर लगाम लगेगी। सोमवार को तीन परिषदीय विद्यालयों - नहवाई, बेदौली और बघौरा खवासान - के निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोक दिया गया है।

इनमें नहवाई विद्यालय की शिक्षामित्र छाया श्रीवास्तव, बेदौली के सहायक अध्यापक मो. खालिद और बघौरा खवासान के शिक्षक गौरव त्रिपाठी शामिल हैं। एडीओ पंचायत ने विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।

पांडेय की पहल से शिक्षा विभाग में जागरूकता और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति से छात्रों की शिक्षा प्रभावित होती है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कदम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करेगा।

एडीओ पंचायत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षक अब अपनी उपस्थिति और कार्यों को गंभीरता से लेने के लिए मजबूर होंगे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप