राजापुर गांव में चोरों का तांडव: लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ,

राजापुर गांव में चोरों का तांडव: लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

*मानस न्यूज*

फोटो: राजापुर में चोरी की वारदात की जांच पड़ताल करती पुलिस

मांडा। राजापुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने क्षेत्र में भय व्याप्त कर दिया है और लोगों में चोरों के खिलाफ गुस्सा है।

चोरों ने दिवाल फांदकर एक घर में दाखिल होकर तीन महिलाओं के लाखों रुपए के आभूषण सहित दो लाख रुपए नगदी पार कर दिए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी रामपाल के घर को खगालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

पीड़ित अजय मौर्या ने इलाकाई पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि रात्रि में परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घर की तीन महिलाओं के लाखों रूपये के आभूषण चोरी हो गए। घर में रखा दो लाख रूपये नगदी गायब हो गया।

सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ कर वापस लौट गई। इस घटना से क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। लोगों में चोरों के खिलाफ गुस्सा है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूटे गए सामान को बरामद किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप