उरुवा में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

मानस न्यूज 

प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के उरुवा में पति-पत्नी में विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक उरुवा निवासी पवन यादव चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सूत्रों की माने तो पिछले कई दिनों से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बीती रात में उनकी पत्नी सोनी यादव ने रस्सी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना होने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खास करके सोनी यादव के दो बच्चे छह वर्षीय अर्जुन एवं एक वर्षीय आर्यन का रो रो कर बुरा हाल है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप