बाढ़ का खतरा देख मेजा जलाशय के नौ गेट खोले, बेलन नदी में बाढ़ के आसार

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। बाढ़ की आशंका को लेकर मिर्जापुर जिले में स्थित मेजा जलाशय के नौ गेट खोल दिए गए हैं। पहले से ही पूरे क्षमता से भरे जलाशय के बांध टूटने और बाढ़ से बचाने को यह एहतियात बरता गया है। पानी बेलन नदी में जा रहा है।


अधिशासी अभियन्ता बेलन नहर प्रखंड सत्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि सिरसी डैम के अधिशाषी अभियन्ता बताया कि मेजा जलाशय वर्ष 2019 के बाद इस वर्ष पूरी छमता से भरा है। इसका पानी मेजा और कोरांव तहसील के ही नहरों से किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाता है। ऐसे में इस बार कोरांव और मेजा के किसानों को सिंचाई की दिक्कत नहीं होगी लेकिन बारिश और बाढ़ को देखते हुए नौ गेट खोले गए हैं।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि मेजा जलाशय की छमता 178 मीटर गहरा लेबल है जो सोमवार तक 177-8 मीटर भर चुका था। मंगलवार को सुबह से ही हो रही बरसात के कारण शाम 4 बजे से 14 हजार क्यूसेक पानी बेलन नदी में निकालने के लिए बांध के 9 गेट खोल दिये गए हैं जबकि बेलन नहर में भी बराबर पानी चलाया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप