ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रेन की लेटलतीफी बनी वजह

ट्रेन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ट्रेन की लेटलतीफी बनी वजह

*मानस न्यूज*

मथुरा। जंक्शन पर एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने ट्रेन के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। महिला बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ कर्नाटक एक्सप्रेस में सवार हुई थी। ट्रेन की लेटलतीफी के कारण महिला को शौचालय में डिलीवरी करानी पड़ी।

महिला के परिवार ने बताया कि ट्रेन में भीड़ के कारण महिला को डिलीवरी पेन होने पर शौचालय में जाना पड़ा। आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक और रेलवे चिकित्सक ने मिलकर महिला की डिलीवरी कराई। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महिला के भाई मोनिरुल ने बताया कि ट्रेन सोमवार को आगरा से आगे बढ़ी तो रिया को डिलीवरी पेन शुरू हो गया। ट्रेन रुकते रुकाते सुबह करीब साढ़े 11 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची। महिला को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी डिप्टी एसएस कमर्शियल को मिली। जानकारी होते ही आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक मनीषा, रेलवे चिकित्सक शुभम गुप्ता के साथ ट्रेन के उक्त कोच में पहुंची।

महिला ट्रेन के शौचालय में दर्द से कराह रही थी। उसकी हालत ज्यादा खराब थी। ऐसे में चिकित्सक ने महिला की डिलीवरी शौचालय में ही कराने का निर्णय लिया। चिकित्सक की मदद से महिला ने ट्रेन के शौचालय में स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। 11 मिनट तक ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकी रही। 11 बजकर 41 मिनट पर ट्रेन गंतव्य के लिए आगे रवाना हुई। 5 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची कर्नाटक एक्सप्रेस। आम दिनों में कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन के मथुरा पहुंचने का समय सुबह 6 बजकर 26 मिनट का है। सोमवार को ट्रेन करीब 5 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पहुंची। तभी महिला की डिलीवरी हुई। माना जा रहा है कि ट्रेन अगर समय से चलती तो सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंच जाती। महिला को शौचालय में डिलीवरी नहीं करानी पड़ती। परिवार को इतनी दिक्कत नहीं उठानी पड़ती।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप