चार दिन तक रस्सी में फंसा रहा बंदर, हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

चार दिन तक रस्सी में फंसा रहा बंदर का मामला: गोरक्षा वाहिनी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया

*मानस न्यूज*

एटा। जिले के मारहरा कस्बे में एक बंदर का बच्चा चारपाई की रस्सी में फंस गया था। बंदरों का झुंड लगातार वहां बना रहा, जिससे लोग उसके पास नहीं जा सके। चार दिन तक फंसे रहने के बाद, गोरक्षा वाहिनी ने रविवार को योजनावद्ध तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बंदर का बच्चा 29 अगस्त को छत पर पड़ी चारपाई पर खेलते समय रस्सियों में फंस गया था। इसके बाद वहां दर्जनों की संख्या में बंदरों का जमघट लग गया, जिससे कोई भी मौके पर जाकर बच्चे को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

गोरक्षा वाहिनी की टीम ने सबसे पहले वहां एकत्रित बंदरों को भगाया और आसपास की छतों पर लाठियां लेकर खड़ा कर दिया, जिससे कि रेस्क्यू दौरान बंदर हमला न कर दें। इसके बाद रस्सी में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसको दूध आदि दिया गया और मुक्त कर दिया गया।

गोरक्षा वाहिनी की टीम के सदस्यों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोनू शर्मा, शशांक यादव, जीतू, शादाब, बसंत कुमार, विजय राजपूत टीम में शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप