शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का उप मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस ने रोका!

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का उप मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस ने रोका!

*कमलेश सिंह (चीफ रिपोर्टर) मानस न्यूज*

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। पुलिस ने बलप्रयोग कर अभ्यर्थियों को आगे जाने से रोक दिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है और नई सूची बनाकर तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने पुरानी सूची बनाने वाले अफसरों को हटाने की भी मांग की है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप