बोरिंग में गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

*राहुल यादव (एडिटर) मानस न्यूज*

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई जहां बोरिंग साफ करते समय एक मजदूर उसके अंदर गिर गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूर भाईलाल (38) थाना अलीगंज के झकराई का निवासी था और वह अपने पड़ोसी ईश्वरी देवी पत्नी वीरेंद्र के यहां बोरिंग साफ करने के लिए गया था। बोरिंग काफी समय से बंद थी और जब भाईलाल उसे खोलने की कोशिश कर रहा था, तो वह अचानक उसमें गिर गया।

स्थानीय लोगों ने निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब बाहर नहीं निकाल पाए तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर भाईलाल को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर भाईलाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप