प्रेम की खूनी खेल: पुलिस की मौजूदगी में पति की गोली से प्रेमिका की मौत

प्रेम की खूनी खेल: पुलिस की मौजूदगी में पति की गोली से प्रेमिका की मौत

*राहुल यादव (एडिटर)मानस न्यूज*

अलीगढ़। होली चौक में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। एक महिला की पति ने पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी प्रेमिका का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। तभी दरवाजे के पीछे छिपे महिला के पति ने गोली चला दी, जिससे महिला की मृत्यु हो गई। घटना 7 सितंबर को हुई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

महिला बीना देवी (35) अपने प्रेमी सत्येंद्र चौधरी (32) के साथ नोएडा में रहती थी, जहां वे चार महीने से लिविंग रिलेशनशिप में थे। बीना का विवाह नेमपाल सिंह (40) के साथ 17 वर्ष पूर्व हुआ था, और उनका एक 12 वर्षीय बेटा भी है।

जब नेमपाल को बीना के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई, तो उसने बीना को अपने घर बुलाया। पुलिस ने बताया कि बीना के प्रेमी सतेंद्र ने अपहरण की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। जब बीना ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही, तो नेमपाल ने तमंचे से गोली मार दी, जो बीना के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई। 

सीओ नगर अमृत जैन ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने व्यक्ति के साथ जांच शुरू की और घर के बाहर महिला से पूछताछ कर रही थी, तभी आरोपी पति ने गोली चला दी, जिससे महिला की मृत्यु हो गई।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप