प्रयागराज में दिल दहलाने वाली घटना: पिता ने दो बेटियों को मारा, फिर फांसी पर लटका

*अभिषेक मिश्र (एडिटर) मानस न्यूज*

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के रम्मन का पूरा में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। रविवार दोपहर दो मासूम बेटियों को चाकू से गोद कर मार डालने के बाद पिता फांसी पर लटक गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक लल्ला उर्फ मनीष पेंटिंग का काम करता था और रम्मन का पूरा में किराए के मकान में दो बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। रविवार दोपहर पत्नी बाजार चली गई और वापस आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों बेटियां खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ी मिली और पति फांसी पर लटका था।

पत्नी ने बताया कि वह दोपहर 2:30 बजे के करीब बाजार से वापस आई थी, तभी उसने घटना की जानकारी हुई। उसने कई बार पुकारने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने खिड़की से झांक कर देखा और दोनों बेटियों को मृत पाया।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीसीपी दीपक भूकर का कहना है कि घटना की वजह अभी साफ नहीं है। पत्नी भी कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप