हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती कराया गया

मानस न्यूज 

प्रयागराज। मेजा के भटौती स्थित सतन का पूरा गांव में हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग झुलसे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 


जानकारी के मुताबिक मेजा थाना क्षेत्र के भटौती स्थित सतन का पूरा गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट उतर गया। इस दौरान मुनेश चौबे के घर के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

बताया जा रहा है कि दोपहर में परिवार की राम सवारी देवी शटर के पास खड़ी थी। तभी अचानक एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट उतर गया। राम सवारी को बचाने के लिए उनके घर की राखी, शांति, निलेश, पिंटू आदि दौड़े। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। 

घटना की सूचना को लेकर हड़कंप मच गया। पास पड़ोस के लोगों द्वारा सभी झुलसे लोगों को पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप