शराबी बेटे की खौफनाक वारदात: शादी नहीं कराने पर पिता की ईंट से कूचकर हत्या! मानस न्यूज

*शराबी बेटे की खौफनाक वारदात: शादी नहीं कराने पर पिता की ईंट से कूचकर हत्या!*

*【मानस न्यूज】*

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में एक दर्दनाक घटना घटी। शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपने पिता सत्य प्रकाश तिवारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

बेटा कन्हैया शराब का आदी था और पिता से अपनी शादी कराने के लिए हमेशा झगड़ता रहता था। बुधवार की देर रात भी वह शराब पीकर घर आया और पिता के साथ विवाद हो गया। गुस्से में कन्हैया ने पिता को गाली देते हुए हाथापाई शुरू कर दी और पास रखे ईंट से सर पर कई बार वार कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पुत्र की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार सत्यनारायण बेटे की हरकतों के कारण पिछले कई दिनों से गांव के मंदिर में रहकर अपना जीवन गुजार रहा था।

इस घटना ने पूरे गांव को हिला दिया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना का वीडियो देखें-


टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप