नॉनवेज लंच लाने पर छात्र नाम कटा, जांच के निर्देश

मानस न्यूज

अमरोहा।  हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने स्कूल प्रशासन पर अपने बेटे को बंधक बनाने और नाम काटने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे ने स्कूल में नॉनवेज लाया था और कक्षा में धार्मिक टिप्पणी की थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसका नाम काट दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ बहस करती दिख रही है और अपने बेटे को बंधक बनाने का आरोप लगा रही है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि स्कूल प्रशासन ने उसके बेटे को बंधक बनाया है और उसका नाम काट दिया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि सारा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद है और बच्चे को बंधक नहीं बनाया गया था, बल्कि शिक्षिका के साथ दूसरे कमरे में बैठाया गया था। स्कूल की तरफ से बच्चे का नाम नहीं काटा गया है।

मामले में जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की गई है, जो जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप