रेलगाड़ी की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत

रेलगाड़ी की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत

मानस न्यूज

धामपुर। शुक्रवार की शाम को दो सगी बहनों की रेलगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। आंचल (19) और काजल (20) नामक ये बहनें जंगल से लकड़ी बीनकर घर लौट रही थीं, जब यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें ग्राम गेंडाजूड स्योहारा गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन पार जंगल से लकड़ी बीनने गई थीं। लकड़ी बीनने के बाद घर लौटते वक्त लगभग 5:54 बजे मेवानवादा रेलवे हाल्ट पर अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी। उधर डाउन लाइन पर लिंक एक्सप्रेस गाड़ी आ रही थी। जैसे ही मालगाड़ी निकली तो दोनों बहने रेलवे लाइन पार करने लगीं, तभी लिंक एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना स्टेशन मास्टर आरिफ कमाल ने कंट्रोल रूम सहित आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह, थानाध्यक्ष धीरज नागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर परिजनों के आग्रह पर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।

मृतक बहनें आठवीं तक पढ़ी थीं और अपने पिता जबर सिंह के साथ घर चलाने में मदद करती थीं। उनकी माता की मौत पहले ही हो चुकी थी। वहीं पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। दोनों बहनें भी घर चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाती थीं।

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, इसलिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप