बंदरों ने बच्ची को दुष्कर्म से बचाया

बंदरों ने बच्ची को दुष्कर्म से बचाया!

*मानस न्यूज*


बागपत। सिंघावली अहीर में एक चौंकाने वाली घटना में बंदरों के झुंड ने एक छह साल की बच्ची को दुष्कर्म से बचा लिया। आरोपी युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करने की कोशिश की, लेकिन बंदरों के आने से वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है और बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी वर्ग विशेष का एक युवक आया और उसकी बेटी को दूधिया से दूध के रुपये दिलाने की बात कहकर बहला फुसलाकर ले गया।

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी यह घटना कैद हो गई। आरोपी बच्ची को टावर लगाने के लिए बनी बाउंड्री के अंदर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन तभी बंदरों का झुंड वहां आ गया और आरोपी को बच्ची को छोड़कर भागना पड़ा।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि अगर बंदर नहीं आते तो बच्ची के साथ अप्रिय घटना हो जाती और उसकी हत्या भी हो सकती थी। बच्ची के लापता होने पर उन्होंने आसपास के घरों में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सीओ हरीश भदौरिया ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम