पक्का पुल निर्माण को लेकर दिघीया में हुई बैठक

पक्का पुल निर्माण को लेकर दिघीया में हुई बैठक

*मानस न्यूज*

मांडा। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के दिघीया गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर एकजुट हुए। इस बैठक की अगुवाई समाजेसवी राम मिश्र, तपन सिंह, विकास मौर्य, गुड्डू चौबे, विक्रम सिंह ने की।

बैठक में लोगों ने गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की और इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। मनीष तिवारी, शिवम शुक्ल, कमलेश यादव, शिवम तिवारी, पवन चौबे, ललकारी सिंह, गुलाब मिश्र, शनि दुबे सहित कई ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

बुजुर्गों का समर्थन और मार्गदर्शन भी मिला, जिससे ग्रामीणों को इस मुद्दे पर एकजुट होने की प्रेरणा मिली। बैठक में यह तय किया गया कि ग्रामीण सरकार से पक्का पुल निर्माण के लिए मांग पत्र देंगे और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को एकजुट करना और पक्का पुल निर्माण की मांग को मजबूती से उठाना था। ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया और उम्मीद जताई कि जल्द ही पक्का पुल निर्माण होगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप