मांडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

मांडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना: युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

*अभिषेक मिश्र (चीफ एडिटर) मानस न्यूज*

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के मांडाखास में स्थित मांडवी देवी धाम के समीप बृहस्पतिवार अलसुबह घर के पीछे चिलबिल के पेड़ से 24 वर्षीय अंकित रावत का शव लटकता हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि अंकित का ससुराल और घर दोनों मांडाखास गांव में हैं। वह ज्यादातर अपने ससुराल में ही रहता था।

घटना की जानकारी मिलने पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप