युवती के साथ छेड़छाड़: ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

युवती के साथ छेड़छाड़: ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

*मानस न्यूज*

बुलन्दशहर। औरंगाबाद के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की खेतों पर घूमने गई थी, जहां गांव के दो युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के साथ लड़की को अगवा करके जंगल में बने नलकूप पर ले गए थे। वहां उन्होंने लड़की के साथ रंगरलियां मनाने की कोशिश की।

ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और लड़की के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को चालान कर दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 127 (2), लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम धारा सात व आठ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम