युवक की मौत का रहस्य: ट्यूबेल पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

राहुल यादव (एडिटर) मानस न्यूज


मऊआइमा। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर सराय अली में रविवार को एक युवक का शव उसके घर से आधा किमी दूर स्थित पंडित जी के ट्यूबेल की छत पर मिला। मृतक की पहचान रवि मौर्या (18) के रूप में हुई है, जो मऊआइमा स्थित आरपी रेस्टोरेंट में नौकरी करता था।

रवि शुक्रवार को घर लौटा था और शाम को दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार शाम उसके पिता पन्ना लाल ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार प्रातः रवि का शव ट्यूबेल पर मिला।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति से लगता है कि उसकी हत्या दो दिन पहले कर दी गई थी। युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण और समय पता चलेगा।

मऊआइमा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप