मांडा ब्लॉक में विकास की समीक्षा: अधिकारियों को मिली चेतावनी, बीडीओ ने कहा - समय पर काम पूरा करें

मांडा ब्लॉक में विकास की समीक्षा: अधिकारियों को मिली चेतावनी, बीडीओ ने कहा - समय पर काम पूरा करें

*मानस न्यूज*


प्रयागराज। शुक्रवार को मांडा ब्लॉक परिसर में आयोजित आकांक्षी ब्लॉक समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति पर चर्चा हुई। बीडीओ अमित मिश्रा ने शिक्षा, कृषि और एनआरएलएम विभागों की प्रगति रिपोर्ट को निराशाजनक बताया। गावों में समूह के बैंक खाते और अनुदान में देरी पर एनआरएलएम विभाग के कर्मियों के वेतन रोकने की संस्तुति की गई।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के 50 इंडिकेटर सूचकांक पर चर्चा हुई और संपूर्णता अभियान के टारगेट पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को अपने काम में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। 

बीडीओ अमित मिश्रा ने कहा, "समय पर काम पूरा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विभागों को अपने काम में तेजी लानी होगी।" उन्होंने एनआरएलएम विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से चेतावनी दी और कहा, "समूह के बैंक खाते और अनुदान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" मांडा ब्लॉक के समग्र विकास के लिए सभी जरूरी मानक तत्काल पूर्ण करा लिए जाएं। कार्य मे शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मौजूद अधिकारियों ने बीडीओ अमित मिश्रा की नेतृत्व क्षमता और दक्षता की तारीफ की। उनके द्वारा उठाए गए कदमों को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। शिक्षा विभाग व कृषि विभाग की प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर बीडीओ ने विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर चेतवानी दी और कहा हरहाल में सुधार किए जाएं। इस दौरान बीईओ, सीएचसी अधीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, कृषि बीज गोदाम प्रभारी आदि विभागाध्यक्ष शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम