डीसीपी यमुनानगर ने छात्राओं को सुरक्षा का पढाया पाठ

डीसीपी यमुनानगर ने छात्राओं को सुरक्षा का पढाया पाठ

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। यमुनानगर के करछना स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने छात्राओं को सुरक्षा के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में कैसे निपटना है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डीसीपी यादव ने कहा, "सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं है, बल्कि समाज के हर सदस्य की है। हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।"

इसके अलावा, डीसीपी यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्प डेस्क, वुमेन हेल्पलाइन, और 112 पुलिस हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये हेल्पलाइन किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करेंगी।

इस दौरान छात्राओं ने भी अपने सवाल पूछे और डीसीपी यादव ने उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने डीसीपी यादव के इस पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप