करछना में गरीब परिवार का आशियाना ढहा, सरकारी मदद की दरकार

करछना में गरीब परिवार का आशियाना ढहा, सरकारी मदद की दरकार

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। करछना ब्लॉक के महोरी ग्राम सभा के मजरा देवरी खुर्द में एक दर्दनाक घटना घटी। जगत बहादुर पटेल और गंगा राम पटेल के कच्चे मकान पर पीडब्ल्यूडी काली सड़क से सटा महुआ का पेड़ गिर गया, जिससे उनका मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए, लेकिन अब वे घर के अंदर रहने में असमर्थ हैं और घर के बाहर पन्नी छाकर रहने को मजबूर हैं। परिवार में 5 सदस्य हैं, जिनमें 3 बच्चे और 2 वयस्क हैं।

ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी मदद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार को आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में देरी के कारण उन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों ने तहसील और ब्लॉक अधिकारियों के चक्कर लगाए हैं, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

इस घटना के बाद, करछना तहसील प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार को मदद देने के लिए कदम उठाए हैं।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप