मांडा में शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, शिक्षा सुधार पर जोर

【मानस न्यूज,राहुल यादव】

प्रयागराज। मांडा ब्लॉक परिसर में परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बीईओ राजीव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।

सीएचसी अधीक्षक अजित सिंह ने संचारी रोगों से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला, जबकि बैंक मैनेजर ने वित्तीय संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में शिक्षा सुधार के लिए यू-डायस पोर्टल, स्मार्ट क्लास, प्रेरणा पोर्टल और डिजिटल रजिस्टर जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य शिक्षकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना और विद्यालयों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाना था। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुचकुंद मिश्रा, राजेश यादव, संतोष शुक्ला, अभिनव प्रताप सिंह, स्पेशल एजुकेटर विनोद मिश्रा, गणेश पांडेय,  सहित प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप