पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन

पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का इलाज के दौरान हैदराबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर पंचतत्व में विलीन किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने दी।

उनके अंतिम यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, विधायक वाचस्पति और हर्षवर्धन बाजपेयी सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक नीलम करवरिया के परिवार में उनके पति उदयभान करवरिया, बेटा सक्षम करवरिया, बेटी समृध्दि-साक्षी, देवर सूरजभान करवरिया और जेष्ठ कपिल मुनि करवरिया सहित अन्य परिजन शोक में डूबे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक बारा डाँ वाचस्पति सहित कई नेताओं ने पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूरे प्रयागराज में शोक की लहर है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप