लालगोपालगंज: खेलते समय गुब्बारा फूटा: तीन वर्षीय मासूम की गई जान

लालगोपालगंज: गुब्बारा फटने से तीन वर्षीय मासूम की गई जान

MANAS NEWS-24


प्रयागराज। लालगोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन वर्षीय सायरा की मौत गुब्बारे के फटने से हुई। वह अपने नाना के घर खेलने के लिए गुब्बारे से खेल रही थी, जब अचानक गुब्बारा फूट गया और उसकी श्वास नली में फंस गया।


उतरांव थाना क्षेत्र के फतूहां गांव निवासी नाज बानो की एकलौती बेटी सायरा अपनी मां के साथ मायके आई थी। बुधवार को दिन में करीब ग्यारह बजे उसके नाना ने उसे गुब्बारे दिए थे।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सायरा को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज का निर्माण सम्भव, बीईओ राजीव प्रताप