“बहराइच में भेड़िये का आतंक: डेढ़ महीने में 7 की मौत, 22 घायल”

 “बहराइच में भेड़िये का आतंक: डेढ़ महीने में 7 की मौत, 22 घायल”



अभिषेक मिश्र ( चीफ एडिटर)

बहराइच। के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेढ़ महीने में भेड़िये के हमले में सात लोगों की जान जा चुकी है और 22 लोग घायल हुए हैं। सोमवार की रात भेड़िया ने मां के साथ घर के आंगन में सो रहे अयांश (05) को निवाला बनाया। यह घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा दीवानपुरवा गांव में हुई।


पुलिस और फोरेंसिक लैब टीम घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण कर रही है और जांच में जुटी है। भेड़िया डेढ़ माह में सात को मौत और 22 को घायल कर चुका है। रविवार की रात ही भेड़िया ने जहां रीता (60) को निवाला बनाया था तो वहीं काजल (25) को घायल कर दिया था।


लगातार दो दिन में दो मौत और एक महिला के घायल होने से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। भेड़िये ने छत्तरपुर ग्राम पंचायत के मजरा बरुही में भी जमकर उत्पात मचाया। गांव निवासी वंश कुमार (3), शिवानी (9) व हरियाली (06) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और भेड़िये के हमले से बचाव के लिए प्रशासन से मदद मांग रहे हैं। प्रशासन ने भेड़िये को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं और हमले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन