जघन्य अपराधों के विरोध में दिघीया में निकाला कैंडल मार्च

महिला सुरक्षा के लिए एकजुट हुआ समाज, जघन्य अपराधों के विरोध में दिघीया में निकाला कैंडल मार्च

     फोटो: दिघीया में विरोध करते प्रदर्शनकारी 
 (मानस न्यूज)


राहुल यादव( चीफ एडिटर)

मांडा। बुधवार देर शाम कोलकाता और बुलंदशहर में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों के विरोध में मांडा के लोगों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।


प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता चंद्रकांत गौतम ने कहा, "महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा।" उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों के लिए फांसी की सजा होनी चाहिए।


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने महिला सुरक्षा के लिए नारे लगाए और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया। कैंडल मार्च मांडा थाना क्षेत्र के दिघीया बाजार में निकाला गया।


इस मौके पर धीरेन्द्र राव, अनिल गौतम, रंजीत गौतम, रंजीत राव, राहुल राव, राजनीश गौतम, पियूष सक्सेना, अनिल, सिद्धार्थ जैसल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत