चार साल के मासूम की छत से गिरने से मौत

चार साल के मासूम की छत से गिरने से मौत



राहुल यादव (चीफ एडिटर)

प्रयागराज, मेजा। कोहडार पुलिस चौकी क्षेत्र के हरगढ़ गांव में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां 4 साल का आयुष छत से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। आयुष की मां रीमा पत्नी भगवती प्रसाद पटेल अपने पति के साथ डेलौहा थाना मेजा में रहती थी, लेकिन एक माह पहले वह अपने पुत्र आयुष और पुत्री बेबी को लेकर अपने मायके हरगढ़ आई थी।


रविवार को दोपहर के समय आयुष छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आयुष के मामा राजू पटेल ने जख्मी भांजे को लेकर शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां पर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन 2 घंटे बाद इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई।


परिजन आयुष का शव लेकर घर आए और सोमवार को सुबह सिरसा के छतवा घाट पर ले जाकर अंतिम दाह संस्कार कर दिया। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है और सभी को गहरा आघात पहुंचा है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत