दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, करंट से मौत के बाद मचा कोहराम

दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, करंट से मौत के बाद मचा कोहराम


       (सांकेतिक फोटो) मानस न्यूज एजेंसी

(राहुल यादव) चीफ एडिटर

प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक बेला गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक विवाहिता की करंट से मौत हो गई। मृतक मधु देवी के पिता किशोरी लाल ने सोरांव थाने पर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दहेज को लेकर मधु को करंट लगाकर मार डाला गया है।

मधु की शादी करीब एक वर्ष पूर्व मनोज कुमार के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले मधु को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मधु के पिता का आरोप है कि पति मनोज कुमार, नंद अर्चना, देवर और नंदोई ने मिलकर मधु को करंट लगाकर मार डाला है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। पति मनोज कुमार समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस घटना को लेकर मायके पक्ष में कोहराम मच गया है और सभी को गहरा आघात पहुंचा है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन