पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया

पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया



राहुल यादव(चीफ एडिट)

मांडा। दीघीया गांव में एक दर्दनाक घटना के दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 12 वर्षीय किशोरी सुशीला का शव घर पहुंचते ही परिजनों की आंखें नम हो गईं और वे बिलख पड़े।


परिजनों ने नजदीकी गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। दीघीया चौकी के दरोगा शोएब ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों ने किशोरी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। दिघीया निवासी संतोष उर्फ सुग्गन सरोज की बेटी सुशीला असमय काल के गाल में समा गई।


मंगलवार शाम करीब चार बजे डीएफसी रेलमार्ग स्थित दिघीया आरओबी के समीप बकरियों को बचाने के दौरान मालगाड़ी की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत