हाथरस में भीषण सड़क हादसा: 16 लोगों की मौत, 18 घायल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: 15 लोगों की मौत, 17 घायल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

*मानस न्यूज*

हाथरस। एक दुखद सड़क हादसे में 15लोगों की जान चली गई और 18 लोग घायल हो गए। यह हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण यह हादसा हुआ।


हादसे में मारे गए लोगों में से 14 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसका चालीसवां था और जिसके लिए परिवार के लोग टाटा एस में सवार होकर आगरा से लौट रहे थे।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उठाया है। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन