36 घंटे बाद बहाल हुई नेवढिया उपकेंद्र की बिजली

राहुल यादव, मानस न्यूज 

मेजा। मेजा के नेवढिया विद्युत उपकेंद्र की बिजली तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात के कारण मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे बाधित हो गई थी। जिस कारण आंधी चौराहा,आंधी, लक्षण चौकथा, गरेथा गांव की बत्ती गुल हो गई थी। नोडल अधिकारी कृष्ण मोहन बिंद की अगुवाई में बुधवार सुबह से जुटे बिजली कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली करीब साढ़े सात बजे बहाल कराई जा सकी। 


बता दे कि पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति बाधित थी। जिसे पूर्व ग्राम प्रधान शंकर लाल यादव, पूर्व प्रधान गौरी शकर यादव, दीपक यादव सहित तमाम लोगों ने जेसीबी बुलाकर गिरे पेड़ को हटवाया।  जबकि आंधी चौराहे का खराब ट्रांसफार्मर को न बदलने के कारण चौराहे की बिजली बहाल नहीं हो सकी।

,,समस्या दूर कर बिजली बहाल जरा दी गई है। आंधी चौराहे का ट्रांसफार्मर बड़वा कर जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दुकानदारों द्वारा मिले सहयोग का आभारी हूं।

कृष्ण मोहन बिंदनो, नॉडल अधिकारी

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत