मांडा में बकरी चोरी पर ग्रामीणों का हंगामा! पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई!

मांडा में बकरी चोरी पर ग्रामीणों का हंगामा! पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई!

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम साढ़े सात बजे डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि हाटा बाजार में कुछ लोग बकरी चोरी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि चोरी में शामिल लोग फरार हो गए हैं, उन्हें पकड़ा जाए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पीआरबी पुलिस का वाहन रोक लिया और हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना पर मांडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे पांच लोगों को थाने पहुंचाया और रविवार को उन्हें शांति भंग के आरोप में चालान किया गया।

आरोपी गुलाम हुसैन, अरुण विश्वकर्मा, वारिश, राहुल और अक्षय कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई। इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन