बाढ की मार: डेंगुरपुर गंगा घाट पर पॉवर बोट सेवा बंद, राहगीरों को 60 किमी की अतिरिक्त परिक्रमा

मानस न्यूज

मांडा। शनिवार दोपहर से गंगा नदी में बाढ के कारण डेंगुरपुर-धनतुलसी फेरी गंगा घाट पर पॉवर बोट का संचालन बंद कर दिया गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम के सिलसिले में गंगा आरपार उतरने वाले राहगीरों को लगभग 60 किमी की अतिरिक्त परिक्रमा कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

लोकनिर्माण विभाग ने फेरी गंगा घाट पर पॉवर बोट का संचालन बंद कर दिया, जिससे राहगीरों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। राहगीरों ने बताया कि बोट सेवा बंद होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ।

क्षेत्रीय लोगों ने सरकार से डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग की, ताकि लोगों को परेशानी न हो। लोकनिर्माण विभाग के जेई ने बाढ की स्थिति में सुधार होने पर बोट सेवा बहाल करने की उम्मीद जताई है।

 क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पक्का पुल निर्माण होने से न केवल राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत