प्रयागराज में 6.7एम एम बारिश, औसत से 72% ज्यादा, सुबह से लगातार हो रही बरसात, नदियों का पानी उफान पर

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार की सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया है। रुक रुक कर तेज हवाएं भी चली। सुबह 7 बजे तक यहां का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन भर ऐसे ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रहेगी।


आईएमडी के अनुसार अब तक 6.7एम एम बारिश हो चुकी है, जो औसत से 72% ज्यादा है। दरअसल, इस बार प्रयागराज में बारिश सामान्य से काफी कम हुई, इसके बावजूद यहां गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं।

पश्चिमी यूपी की बारिश से शहर में बाढ़ के आसार

वैसे यहां पर ज्यादा बारिश नहीं हुई हो लेकिन शहर के तमाम इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। यह पानी पश्चिमी यूपी व उत्तराखंड में हो रही बारिश का है जो गंगा व यमुना नदी के जरिए शहर में पहुंच चुका है।

सोमवार देर शाम से ही दोनों नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो चुका है। 2 घंटे पर एक सैंटीमीटर जलस्तर कम हो रहा है। अभी तक जलस्तर डेंजर लेवल के बिल्कुल करीब तक पहुंचा हुआ है।

रात 10 बजे तक गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 84.3 मीटर रहा जबकि छतनाग में 83.28 मीटर है। उम्मीद है कि अब जब नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हुआ है तो एक-दो दिन में लोगों को राहत मिल सकती है।

मांडा में बारिश और तूफान का कहर, शीशम और बबुल के पेड़ गिरने से यातायात बंद

मंगलवार सुबह भारतगंज-मांडा रोड पर राजापुर गांव के सामने शीशम और बबुल के पेड़ गिर गए। इस घटना से घंटों यातायात ठप हो गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। मांडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेड़ हटवाकर यातायात को फिर से शुरू करवाया। इस दौरान लोगों ने बाइपास से होकर आवागमन किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यातायात सामान्य हो गया।



टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन