भाजपा नेता के सुरक्षा गार्ड की गोली लगने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

*राहुल यादव (एडिटर) मानस न्यूज*

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में भाजपा नेता मनोज सिंह के फार्म हाउस पर तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह हुई जब रत्नेश अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था।

रत्नेश मऊ जनपद का रहने वाला था और 2018 बैच का सिपाही था। वह मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात था, जो भाजपा नेता हैं।

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी तैनात थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ-सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई। घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत