भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए नहवाई गांव में संगोष्ठी

भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए नहवाई गांव में संगोष्ठी

*मानस न्यूज*

प्रयागराज। भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को मांडा ब्लॉक क्षेत्र के नहवाई गांव स्थित कृपाशंकर महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की, जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, यमुनापार प्रभारी सुशील त्रिपाठी और यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

दिलीप पटेल ने कहा, "विनोद प्रजापति के नेतृत्व में हम नई ऊंचाइयों को छूएंगे। टीम के साथ मिलकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।"

सुशील त्रिपाठी ने कहा, "कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह से सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा होगा। हम सभी यमुनापार क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा को मजबूत करेंगे।"

विनोद प्रजापति ने कहा, "हमारी टीम दिन-रात मेहनत करेगी और भाजपा की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएगी। हम सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए काम करेंगे।"

इस अवसर पर जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, इंद्रदेव उर्फ राजू शुक्ल, आशुतोष तिवारी टिंकू, सुबालाल प्रजापति, अशोक दुबे, विपिन पांडेय, संदीप तिवारी, मांडवी दुबे, राजेश शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने भाजपा सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए विचार व्यक्त किए।

संगोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा हुई।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन