करछना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

मानस न्यूज

करछना। सोमवार को थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय दरबारी लाल निवासी महेवा गांव की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी कमला देवी बहू सोम्मारी देवी और पोती अंतिमा कुमारी के साथ ई-रिक्शा पर सवार थे। जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक संदीप चौधरी पिपरान गांव भी घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक  मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दरबारी लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

दरबारी लाल रेल विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। घटना की जानकारी होने पर उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत