मांडा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरवाही पर गिरी गाज! सीडीपीओ ने की कार्रवाई

मांडा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की लापरवाही पर गिरी गाज! सीडीपीओ ने की कार्रवाई

*मानस न्यूज*


प्रयागराज। मांडा ब्लॉक के मांडाखास रानी तालाब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री कृष्णा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में पता चला कि कार्यकत्री लापरवाही बरतती है, केंद्र बंद रखती है और पोषाहार का वितरण नहीं करती।


ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कार्यकत्री अपने पति का धौंस जमाती है, जो एक बड़े अफसर का वाहन चालक है। सीडीपीओ रमेश कुमार ने कार्यकत्री का मानदेय रोक दिया और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।


सीडीपीओ ने चेतावनी दी कि आकांक्षी ब्लॉक होने के बावजूद लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कार्य में शिथिलता मिली, तो सविंदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर हुई और लापरवाही के खिलाफ सख्ती दिखाई गई।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन