सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला : टीपू सुल्तान बनने की कोशिश कर रहे हैं

मानस न्यूज

प्रयागराज। फूलपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव टीपू सुल्तान बनने की कोशिश कर रहे हैं और पीडीए के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सपा के शासनकाल में माफियाराज कायम हो गया था और जनता त्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आएंगे तो चाचा और भतीजा वसूली में लिप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए और माफिया अगर सिर उठाएगा तो मिट्टी में मिला देंगे।

सीएम योगी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासन काल में गरीब राजू पाल की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और सपा की सरकार को माफिया संचालित करते थे।

इस अवसर पर सीएम योगी ने जनपद प्रयागराज में 5,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण, विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण व सहायता राशि का अंतरण एवं 407 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत