मेजा मे समेकित विद्यालय मे छात्र की पिटाई पर हंगामा

मानस न्यूज़।


मेजा, प्रयागराज। मेजा के गेदुराही पहाड़ी पर स्थित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय (दिव्यांग विद्यालय) में प्रधानाचार्य द्वारा एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो उसकी मां विद्यालय पहुंच हंगामा कर दिया। जिसमें छात्र की मां और शिक्षक के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


गुरुवार को गेदुराही गांव के एक छात्र का प्रधानाचार्य ने पिटाई कर दिया। छात्र रोते हुए घर पहुंचा तो उसकी मां और घर के लोग विद्यालय पहुंचे और प्रभारी प्रधानाचार्य से बच्चे को पिटने का कारण पुछा। शिक्षक ने बच्चे को अनुशासनहीनता के आरोप में पिटाई का कारण बताया। प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्र कक्षा में अनुशासनहीनता कर रहा था जिसे वह पीट दिए। छात्र की मां का कहना है कि उसके बच्चे की इतनी पिटाई की गई कि उसके शरीर पर पिटाई के निशान पड़े हैँ। मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनकर रह गया है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत