दो बच्चों की मां को सरहद पार के बशीर से हुआ प्यार, फर्जी दस्तावेज लगाकर पहुंची पाकिस्तान

भारत के सचिन और पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह यह कहानी भी हुई फेमस

रवि गुप्ता (चीफ एडिटर) मानस न्यूज 

प्रयागराज। भारत में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक महिला के पाकिस्तान जाने का मामला जीवीमला सामने आया है। महिला महाराष्ट्र के पूणे की रहने वाली है। वह दो बच्चों की मां है। उसने अपना नगमा नाम बदलकर सनम खान कर लिया है। उस पर फर्जी दस्तावेज बनाकर पाकिस्तान के रावलपिंडी जाने का आरोप है। बता दें कि कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान वर्ष 2021 में नगमा उर्फ सनम खान का फेसबुक पर बशीर नामक शख्स से संपर्क हुआ। बशीर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है। वह एक होटल में काम करता है।


सनम खान का बयान

पुलिस ने बताया कि महिला के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। इस बाबत महिला से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, सनम खान का कहना है कि वह जांच में सहयोग के लिए तैयार है। उसने पुलिस को बताया कि वह निकाह से पूर्व ही अपना नाम परिवर्तित कर चुकी थी। नाम बदलने के बाद ही उसने बशीर के साथ निकाह करने और पाकिस्तान में रहने के लिए वीजा बनवाया था।


वशीर के प्रेम में हुई पागल

दरअसल, दोनों के प्रेम प्रसंग का एक दिलचस्प वाकया है। पहले दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे सनम और वशीर एक-दूसरे के निकट होते गए। इसके बाद सनम और बशीर ने निकाह करने का फैसला किया। दोनों ने घर वालों को भी इसके लिए राजी कर लिया। पहले से शादीशुदा दो बच्चों की मां सनम को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा की जरूरत थी। कुछ लोगों ने उसे बताया कि आन लाइन निकाह करके रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वीजा आसानी से मिल जाएगा।


कैसे हुआ दोनों का निकाह

फरवरी 2024 में दोनों ने आनलाइन निकाह कर लिया।फिर उसने फर्जी दस्तावेज लगाकर वीजा भी हासिल कर लिया। इसके बाद वह पाकिस्तान के रावलपिंडी पहुंच गई। वहां पहुंच कर उसने अपने प्रेमी बशीर से 27 मई को निकाह कर लिया। अपनी मां की खराब तबीयत का हालचाल पूछने जब सनम 17 जुलाई को मुंबई लौटी तो पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

मांडा रोड रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन रहेगा बंद, इस रास्ते से जाएंगे वाहन