दो युवकों की क्रूर करतूत, मिस्त्री को छत से फेंका, मौत

दो युवकों की क्रूर करतूत, मिस्त्री को छत से फेंका, मौत

मानस न्यूज


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक मिस्त्री को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


पीड़ित मिस्त्री, अकबर (55), खालापार का निवासी था और शामली बस अड्डे के पास ट्रैक्टर की मरम्मत करने की दुकान चलाता था। वह रात में दुकान पर ही सोता था। सोमवार सुबह लोगों ने उसका शव सड़क पर पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस जांच में पता चला कि दो युवकों ने अकबर को पड़ोसी दुकान की छत से फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी यह दृश्य कैद हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

टिप्पणियाँ

मानस न्यूज- लोकप्रिय

जब माया के फेर में पड़े देवर्षि नारद, नहवाई में जीवंत हुआ नारद मोह का प्रसंग

राजापुर की चौपाल में उठीं ग्रामीणों की समस्याएं, महिलाओं को बताया सुरक्षा का रास्ता

मरीजों की सेवा के बीच काली पट्टी का विरोध, मांडा सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने उठाईं मांगें

गांव की चौखट पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने समझी ग्रामीण विकास की तस्वीर

त्रिशूल पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लोहे की रॉड से हमला और गला दबाने का आरोप, दंपती गिरफ्तार

गांधी जयंती पर शिक्षकों की मेहनत को मिला सम्मान, दो प्रधानाध्यापक पुरस्कृत

नहीं रहे वीपी सिंह के करीबी बाबू राजेंद्र सिंह, नरवर चौकठा में पसरा मातम

चौपाल में खुली गांव की समस्याओं की पोटली, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 10 की मौत, 32 घायल, ग्रामीणों में दहशत